한국어 English 日本語 中文简体 Deutsch Español हिन्दी Português Русский Đăng nhậpĐăng ký

Đăng nhập

Xin hoan nghênh!

Cảm ơn quý vị và các bạn đến với trang Web của
Hội Thánh của Đức Chúa Trời Hiệp Hội Truyền Giáo Tin Lành Thế Giới.

Bạn có thể đăng nhập để sử dụng menu dành riêng cho hội viên.
Đăng nhập
Tên truy nhập
Mật khẩu

Bạn đã quên mật khẩu chăng? / Đăng ký

2012 के फसह के लिए दुनिया भर में पर्यावरण सफाई अभियान

  • Bảo vệ môi trường
  • Quốc gia | Hàn Quốc
  • Ngày | 01/3/2012

ⓒ 2012 WATV
चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने दुनिया भर के 150 देशों में 2.200 से ज्यादा क्षेत्रों में पर्यावरण सफाई अभियान चलाया।

2012 में, फसह 5 अप्रेल की शाम को आया (पवित्र कैलेंडर में पहले महिने का 14 वां दिन)। फसह नई वाचा का सत्य है जिसे यीशु ने क्रुस पर बहे अपने बहुमूल्य लहू के द्वारा स्थापित किया। उसके नाम की सच्चाई मतलब “विपत्ति से पार होना.” के अनुसार, फसह में उद्धार की प्रतिज्ञा शामिल है, विपत्तियों से अपने लोगों की रक्षा करने की परमेश्वर की प्रतिज्ञा। चूंकि इसे 325 ई. में रोमन सम्राट कॉनस्टंटीन के द्वारा बुलाई नीकिया की परिषद में नष्ट किया गया तो इतिहास में से फसह गायब हो गया। परमेश्वर आन सांग होंग़ जो दूसरी बार आए मसीह है, उन्होंने इस युग में फसह को पुनस्र्थापित किया।

दुनिया भर में 150 देशों में चर्च ऑफ गॉड के सदस्य हर वर्ष फसह से पहले एक ही समय पर पर्यावरण सफाई अभियान करते हैं, ताकि वे बलिदान और अनुग्रह को याद कर सके जिसे मसीह ने पहली बार और दूसरी बार आते समय दिखाया और वे उनके प्रेम को कार्य में ला सके। वे लोगों को ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदुषण की गंभीरता को जानने देते हैं और मनुष्य के जीवन की रक्षा के साथ ही पर्यावरण आपदाओं से पृथ्वी के जीवन की रक्षा के लिए लोगों का ध्यान और सहभागिता आकर्शित करने के लिए प्रयास करते हैं। इसे फसह के अर्थ के रूप में इसी संदर्भ में समझा जा सकता है।

फरवरी के अन्त से— फसह के लगभग एक महिने पहले— मार्च के अन्त तक़ चर्च के सदस्यों ने दुनिया भर में उनके क्षेत्रों में “2012 के फसह के लिए दुनिया भर में पर्यावरण सफाई अभियान” आयोजित किया। कोरिया में, औसतन प्रत्येक समय 1.000 से ज्यादा सदस्यों ने सफाई में भाग लिया और बहुत सारे दूसरे सहभागी जैसे कि उनके परिवार, पड़ोसी, उनके समुदायों के नागरीक और विभिन्न मण्डली से प्रतिष्ठित लोग़ के साथ फसह के अर्थ का साझा किया सड़कों, शहरों, उद्यानों, पहाड़ों, समुद्र, नदियों और धाराओं की सफाई की।

पर्यावरण सफाई अभियान व्यापक मीडिया का ध्यान और जनता के समर्थन के बीच विदेशी देशों में किया गया। दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे लंबी नदी, मेकोंग़ एक जीवन रेखा है जो लाखों कंबोडियन लोगों को कृषि और मत्स्य के साथ आधार प्रदान करता है। कंपोंग चाम में चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर मेकोंग नदी को साफ किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण की जनता में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। दक्षिण अफ्रीका, केप टाऊन के चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों ने स्टेशन के आस पास का कचरा उठाने और लॉन घास काटने के द्वारा शहर क्षेत्र को प्रेरित किया।

रोम, इटली में, चर्च के सदस्यों ने पार्को डेग्ली अ‍ॅक्यूडोटी में साफाई अभियान चलाया, जो रोम के सबसे खूबसूरत प्राचीन पार्क में से एक है, जिसके पास कई सारे प्राचीन जलसेतु हैं जो रोम के शहर में पानी की आपूर्ति करते हैं। पेरिस. फ्रांस में, सदस्यों ने बैस्टिली चौक साफ किया, जिसका एक महान ऐतिहासिक महत्व है।

संयुक्त राज्य अमेरिका, शेर्लोट में चर्च ऑफ गॉड के सदस्य उस सड़क पर गए जिसे सबसे बेहतर इस रूप में वर्णन कर सकते है “तीन भाग सक्रिय गडढे और एक भाग बाहरी शौचालय।” कई समूहों ने उस जगह को साफ करने की कोशिश की थी, लेकिन फैसला किया कि उनके समुदाय सेवा प्रयास दूसरी जगहों पर बेहतर निर्देशित किए जा सकते हैं। सदस्यों ने गद्दे, उपकरण जैसे भारी और बड़े कचरे साथ ही सैकड़ों बोतलों को भी निकाला जो 30 से अधिक वर्षों से वहां जमी थी। शेर्लोट के मेयर ने उस दिन को “फसह के लिए पर्यावरण सफाई दिन” के रूप में घोषित किया। शेर्लोट के उप महापौर, साथ ही कुछ अन्य नागरिक और पुलिस अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से सफाई में भाग लिया। एक नागरिक सीधे प्रसारण किए जा रहे सदस्यों के स्वयंसेवक गतिविधि देखने के बाद सफाई अभियान में भाग लेने के लिए आया था। इसके अलावा, दुनिया भर में, 2.200 से अधिक क्षेत्रों में कई अन्य बड़े पैमाने पर पर्यावरण सफाई भी थी।

दुनिया भर में पर्यावरण सफाई अभियान करने के बाद, दुनिया भर से चर्च ऑफ गॉड ने बहुत सारे प्रशंसा और सराहना पत्र प्राप्त किए। प्रकृति, पर्यावरण और पर्यटन के मंगोलिया के मंत्री ने, माता के गर्म हृदय से प्रेम करते हुए पृथ्वी की रक्षा के लिए अपनी सेवा के प्रयासों की मान्यता में चर्च के सदस्यों को एक पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया, और कोलंबिया के राष्ट्रपति ने प्रशंसा पत्र भेजा।

“फसह के प्रेम के साथ पृथ्वी को साफ करो!”
चर्च ऑफ गॉड के सदस्यों के द्वारा कहा गया यह नारा दुनिया भर में गुंज उठा। फसह जीवन का पर्व है, जिसमें हमें विपत्तियों से बचाने और हमारी आत्माओं को शुद्ध करने की शक्ति है। विभिन्न आपदाओं से घायल हुई पृथ्वी ने, फसह के द्वारा चंगा होने की दिशा में एक और कदम उठाया है।

ⓒ 2012 WATV
김해 해반천, 광주천, 부천 중앙공원, 형산강, 충주 무심천

ⓒ 2012 WATV
네팔 카트만두, 남아프리카공화국 케이프타운, 네덜란드 로테르담, 캄보디아 프놈펜, 미국 샬럿

ⓒ 2012 WATV
군산 은파유원지



Video giới thiệu Hội Thánh
CLOSE